नई दिल्लीदेश

यूएस ने दी Pfizer की गोली को मंजूरी, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर भी है प्रभावी

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दुनिया में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अमेरिका ने फाइजर की कोविड 19 गोली को घरेलू इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। गाली बनाने वाली फाइजर कंपनी ने कहा है कि ये कोरोना मरीजों के लिए फायदेमंद है और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर भी प्रभावी है।

बीते बुधवार को फाइजर इंक ने कहा कि अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन ने एंटीवायरल कोविड-19 गोली को मंजूरी दे दी है। दावा है कि यह गोली वायरस को तेजी से फैलने से रोकती है। जानकारी के अनुसार, फाइजर के क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों से जानकारी मिली है कि इसकी दो-दवाएं एंटीवायरल रेजिमेन गंभीर बीमारी वाले रोगियों पर प्रभावी थीं।

अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु को रोकने में 90 प्रतिशत प्रभावी थीं। हाल के लैब से मिले आंकड़ों से सामने आया है कि यह दवा कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर भी प्रभावी है। यह दवा ज्यादा गंभीर मरीजों और कम से कम 12 साल के मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी

दवा लेने के लिए बच्चों का वजन कम से कम 40 किलो होना चाहिए। फाइजर कंपनी का कहना है कि वह अमेरिका में तुरंत डिलीवरी शुरू करने के रैडी है। हमने साल 2022 में अपने प्रोडक्शन को 80 मिलियन से बढ़ाकर 120 मिलियन तक करने की तैयारी है। फाइजर दवा की 10 मिलियन खुराक के लिए अमेरिकी सरकार ने अनुबंध किया है। इसकी कीमत $530 प्रति कोर्स रखी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!