मुंबईदेश

भाजपा का राम नाम की लूट का खेल जनता के सामने आ रहा : नवाब मलिक

मुंबई न्यूज़ धमाका /// गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। नवाब मलिक ने बीजेपी सरकार पर राम के नाम से लूटने का आरोप लगाया है।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि देश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राम के नाम में लूट कर रही है। राम के नाम पर वोट मांगना, चंदा जमा करना और महाराष्ट्र में जो ज़मीन मंदिरों की है उसे हड़पने का काम बीजेपी के नेताओं ने किया है। अयोध्या में भी इसी तरह का मामला आया है। बीजेपी का राम-नाम की लूट का खेल जनता के सामने आ रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि सीएम काम कर रहे हैं। ऐसा कोई नियम नहीं कि सीएम सदन में हाज़ीर रहें। डॉक्टरों की सलह पर नेता आराम करते हैं। इसका यह मतलब नहीं कि वह काम नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से बीजीपे के के नेता उनके स्वास्थ्य पर टिप्पणी कर रहे हैं वह मर्यादा के परे है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!