छत्तीसगढरायगढ़

नवा रायपुर के तीन गांवो में एनआरडीए और राजस्व विभाग के तोडू दस्ते की कार्रवाई नौ अवैध निर्माणों को तोड़ा दूसरे अतिक्रमणकारियों को दिया नोटिस

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- आज रविवार को भी एनआरडीए और राजस्व विभाग के तोडू दस्ते ने नवा रायपुर के लेयर दो के तीन गॉवों में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। एनआरडीए और राजस्व विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों की टीम ने यहाँ व्ही आई पी रोड से लगे गांव नकटी, बनारसी,और टेमरी में अवैध प्लाटिंग, बिना अनुज्ञा भवन निर्माण और सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने नौ अवैध निर्माणों को तोड़ा। टीम ने अवैध रूप से निर्मित तीन भवन, एक अवैध प्लाटिंग और अवैध रूप से बनाई गई छह बाउंड्री बॉल को हटाया। दल ने इसी के साथ अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले अन्य लोगो को भी नोटिस जारी किए।एस डी एम रायपुर ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने और अवैध निर्माण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!