छत्तीसगढ

राजधानी :-नारकोटिक्स विंग कि पहली बड़ी कार्रवाई,दो अंतरराज्यीय तस्कारों के साथ तीन आरोपी पकड़े गये

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नारकोटिक्स विंग ने गठन के बाद पहली बड़ी कार्रवाई की। दो अंतरराज्यीय तस्कारों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपितों की संख्या बढ़ सकती है। इनका नेटवर्क काफी फैला हुआ है। मामले का राजफाश पुलिस आज कर सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब इलाके से लगभग 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।इसमें दो आरोपित ओडिशा और एक रायपुर से है। नारकोटिक्स टीम को गांजा रखने के संबंध में सूचना मिली, जिसपर टीम ने छापमार और आरोपितों को धरदबोचा। आरोपित ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। ओडिशा के आरोपित गांजा लेकर आए थे।

जो शहर में अलग-अलग जगहों पर खपाने का काम कर रहे थे। आरोपित तकरीबन दो माह से आना-जाना कर गांजे की सप्लाई कर रहे थे।पुलिस आरोपितों से गांजा को लेकर पूछताछ कर रही है। इनसे और भी नाम सामने आ सकते हैं। मुख्य तस्कर सहित अन्य तक टीम पहुंचने के प्रयास में लगी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!