छतीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में हनुमान चालीसा पाठ कर की कुश्ती की शुरुआत, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियो ने दिखाया दम

 रायगढ़ न्यूज़ धमाका – 39 वां चक्रधर समारोह 2024 के अवसर महिला एवं पुरूषों के अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रामलीला मैदान में शुभारंभ किया गया। सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा बल एवं शक्ति के प्रतीक श्री हनुमान एवं राजा चक्रधर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कुश्ती प्रतियोगिता में जो पहलवान अपना दांव-पेंच दिखायेंगे इनमें 57 से 75 किलोग्राम वजन में उत्तर प्रदेश मेरठ से विशाल तोमर, विनय तोमर, यशकुमार, अर्जुन प्रधान, सतेन्द्र तोमर, निशांत कुमार, भानू, निहाल गुप्ता, वंश, हिमांशू, लक्की, आलोक कुमार शामिल होंगे। इसी तरह 56 से 110 किलो ग्राम वजन में दिल्ली से अनिरूद्ध कुमार, आशीष, विशाल, अतुल, निखिल, सागर, अमित, सुमित, विकास, आशीष, 57 से110 किलोग्राम वजन में उत्तर प्रदेश से लक्ष्मण यादव, सचिन मिरी, शेर बहादुर, 50 से 110 किलो ग्राम में छत्तीसगढ़ दुर्ग से लक्की यादव, सत्येन्द्र निषाद, सुनील निषाद, शेख फरदीन, संतोषी चंद्राकर, 55 से 110 किलो ग्राम में छत्तीसगढ़ भिलाई से विशाल पांडे, पवन कुमार, शुभांकर यादव, सतपाल यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, सचिन पासवान, विजेन्द्र पाल, मृत्युंजय यादव, अंकित यादव, सत्यम कुमार सिंह, हिमांशू यादव एवं अश्वनी कुमार पांडे, 50 से 80 किलोग्राम वजन में छत्तीसगढ़ धमतरी से कुनाल यादव, मनीष यदु, गिरजा शंकर, अरियन्त भोय, हर्ष चंद्रवंशी, संदीप यदु, यनेश साहू, वेद कुमारी नेताम, लक्ष्मी साहू, लोकेश्वर निषाद एवं मोनिका भोय शामिल है। इन अखाड़ा से शामिल हो रहे है

इन अखाड़ों ने लिया हिस्सा

खिलाड़ी कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये छत्रसाल अखाड़ा नई दिल्ली, रायपुरा कुश्ती एकेडमी (नेवी) हरियाणा, सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी हिसार हरियाणा, चौधरी चरण सिंह अखाड़ा मेरठ, कर्नाटका व्यायाम शाला कर्नाटक, मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक, मास्टर चांदगीराम अखाड़ा दिल्ली, महाराष्ट्र कुश्ती संघ पुणे एवं गोवा कुश्ती एकेडमी गोवा के महिला एवं पुरूष पहलावान शामिल हो रहे है। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिये अंतराष्ट्रीय रेफरी अजीत मानदीपक चाहर, जशबीर सिंह ढ़ाका एवं महिला प्रतिभा दुबे भी है।

चार वर्ग में महिला पहलवान दिखाएंगे दमखम

55 से 76 किलोग्राम वजन में महिला पहलवानों मे शीतल, अंजली, डोली, रेनु, सुची, खुशबू, वाशु, अंजली एवं वर्षा शामिल है। महिला एवं पुरूष पहलवानों के चार वजन वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार भी प्रदान की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!