छतीसगढ़रायगढ़

नशे में धूत हमप्याले जिंदल प्लांट कर्मी ने खाया जहर, दोनों की मौत

रायगढ़ न्यूज़ धमाका – नशे में धूत दो हमप्याले जिंदल कर्मी की जहर खाने से मौत हो गई। चर्चा है कि दोनों समलैँगिक थे और साथ में रहने लिए अपना परिवार छोड़ दिया था। मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि जिंदल प्लांट का एक कर्मचारी यहीं के एक अधेड़ कर्मचारी के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। दोनों ने एक सितंबर को जहर का सेवन कर लिया। उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार गनपत बरेठ पिता रामाधार बरेठ (40) निवासी ग्राम उच्चभिट्ठी शांतिनगर जिंदल प्लांट में क्रेन आपरेटर था। स्वजन ने बताया कि एक सितंबर को वह वेतन लेने गया था और घर नहीं लौटा। गनपत शराब पीने का आदी था। उसकी तलाश की गई तब दूसरे दिन पता चला कि वह एक अन्य युवक पुनदेव शर्मा (57) निवासी किरोड़ीमल के साथ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। यहां पता चला कि जहर सेवन से दोनों की मौत हो गई है।

परिवार के लोगों ने बताया कि गनपत बरेठ, पुनदेव शर्मा को अपना पति कहता था और उसके साथ रिलेशनशिप में रहता था। इसके लिए उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ दिया था। वेतन मिलने के बाद दोनों ने शराब सेवन किया था। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया। कोतरारोड पुलिस जहर सेवन की असल वजह जानने पड़ताल कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!