छतीसगढ़रायगढ़

04 जून 2026 // पत्थर मारकर रोकते थे वाहन, ग्रामीणों से मिली सूचना, 5 आरोपी दबोचे गए ट्रक चालकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज़ धमाका – रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र में ट्रक और ट्रेलर चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तमनार थाना क्षेत्र में ट्रक और ट्रेलर चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो आमाघाट रोड पर गुजरने वाले भारी वाहनों पर पत्थरबाजी कर उन्हें रुकवाते थे और फिर चालक-परिचालकों से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

पत्थर मारकर रोका ट्रक, चालक को घायल कर मोबाइल लूटा
पुलिस के अनुसार झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला रोहित कुमार पासवान रायगढ़ में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत है। 2 जून की देर रात वह अपने ट्रक से आमाघाट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके वाहन पर अचानक पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थर लगने से ट्रक का शीशा टूट गया और चालक के सिर में चोट आई। जब चालक वाहन रोककर अपनी चोट देखने लगा, तभी एक युवक ट्रक के केबिन में चढ़ गया और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने तमनार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों से मिली सूचना, पुलिस ने बिछाया जाल
मामले की जांच के दौरान पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि देलारी गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया।

छह मोबाइल बरामद, पहचान परेड में हुई पुष्टि
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें पीड़ित चालक का लूटा गया मोबाइल भी शामिल है। वहीं घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान परेड कराई गई, जिसमें पीड़ित चालक ने सभी आरोपियों की पहचान की। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वारदात को पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था।

छह मोबाइल बरामद, पहचान परेड में हुई पुष्टि
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें पीड़ित चालक का लूटा गया मोबाइल भी शामिल है। वहीं घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान परेड कराई गई, जिसमें पीड़ित चालक ने सभी आरोपियों की पहचान की। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वारदात को पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था।

लूट से बढ़ाकर डकैती का मामला दर्ज
शुरुआत में पुलिस ने लूट की धारा के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच में सामूहिक रूप से वारदात करने की पुष्टि होने के बाद प्रकरण में डकैती की धारा जोड़ दी गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रघुनाथ चौहान (25 वर्ष), ग्राम देलारी, रायगढ़
  2. शिव कुमार अघरिया (24 वर्ष), ग्राम देलारी, रायगढ़
  3. प्रवीण राठिया (21 वर्ष), हाल मुकाम देलारी
  4. जय किशन सोनार (19 वर्ष), हाल मुकाम देलारी
  5. किशन कंवर (27 वर्ष), हाल मुकाम देलारी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!