कवर्धाछत्तीसगढ

गोली मारकर महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, शिकायत दर्ज कराने वाला ही निकला आरोपी

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// ससुर दाऊलाल काठले ही निकला बहू का हत्यारा। ससुर ने ही देशी कट्टे से गोली मारकर बहू को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने सास-ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि देवर की शादी पर सास-ससुर के हिसाब से पैसे खर्च नहीं करने की बात को लेकर हत्या की गई। मामला 21 जनवरी का है। कुकदूर थाना के सनकपाट गांव का मामला है।

देवर की शादी पर सास-ससुर के हिसाब से पैसे खर्च नही करने की बात को लेकर बहू की हत्या की गई थी। ये मामला बीते 21 जनवरी का है। जिसके बाद ससुर ने खुद थाने जाकर केस दर्ज कराया कि, मेरी बहू मृत हालत में अपने कमरे पड़ी है, उसके पेट से मास निकल गया है।

सूचना के बाद पुलिस टीम जांच के लिए तत्तकाल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा की मृतिका सरिता का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया, तथा मृतिका के पलंग के पास देसी कट्टा भी पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी के ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!