रायपुरछत्तीसगढ

हत्या के आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया, टॉयलेट जाने के बहाने भागा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस की आंखों में धूल झोककर एक बदमाश फरार हो गया। ये घटना गुरुवार शाम की है। अब तक इस मामले में बदमाश का कोई अता-पता नहीं है। दूसरी तरफ मुस्तैदी का दावा करने वाली पुलिस इस घटना के बाद हुई किरकिरी के बाद फौरन फरार आरोपी को ढूंढने का दावा कर रही है। इस मामले में पुलिस हिरासत से भागने का एक और केस आरोपी पर दर्ज किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से ये बदमाश हत्या के आरोप में रायपुर की सेंट्रल जेल में था।फरार हुए बदमाश का नाम अनुपम झा है। 30 साल के अनुपम झा को मुजगहन थाने की पुलिस ने कुछ दिन पहले हत्या के एक मामले में पकड़ा था। इसी मामले की पेशी रायपुर की अदालत में जारी थी। गुरुवार को अनुपम को कोर्ट में पेश होने का निर्देश मिला था। जेल से पुलिस इसे हथकड़ियां लगाकर कोर्ट लेकर आई। पेशी से पहले अनुपम ने पुलिस से कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। आरोपी के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल रावेंद्र पटेल था। वो ही उसे टॉयलेट के पास ले गया। इसी दौरान पटेल के हाथ में मौजूद हथकड़ी का दूसरा हिस्सा छुड़ा कर अनुपम भाग गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!