छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, गोंदिया रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार, एक बच्चे का बाप है दरिंदा

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया था। आरोपी को उतई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। पूरी घटना उतई थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा कि दरिंदा एक बच्चे का बाप है।

क्राइम ब्रांच के डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि 18 जनवरी को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 6 साल की बच्ची के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया है। बच्ची ने उन्हें बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया था। इसके बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बच्ची जब दर्द से घर में रोने लगी और उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे।

गोंदिया रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र की तरफ भाग गया था। पुलिस ने जब उसका लोकेशन ट्रैस किया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसका पीछा किया तो उसका गोंदिया की तरफ जाने का पता चला। इसके बाद पुलिस त्रिनयन एप का सहारा लेकर गोंदिया रेलवे स्टेशन पहुंची और आरोपी को स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!