छतीसगढ़कोरबा

फांसी पर लटका मिला 7वीं कक्षा के छात्र का लाश: टॉयलेट जा रहा बोल के निकला था शाम को… अगले दिन पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव… डेडबॉडी के पास चाकू-बीयर की बोतलें मिलीं

 कोरबा न्यूज धमाका – के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर निवासी 14 वर्षीय अनुराग श्रीवास कल शाम से लापता था रात में काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तब परीजनों ने काफी खोजबीन की वही रात में ही जाकर इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई जहां पुलिस और परिजन रात भर अपने स्तर पर पतासाजी कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह कृष्णा नगर से कुछ दूरी पर नाला किनारे उसकी फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटकता हुआ मिला जहां राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई जहां परिजन को मौके पर बुलाया गया और पहचान कार्यवाही की गई। डेडबॉडी के पास खाली बीयर की बोतलें, पानी पाउच और एक चाकू भी मिला है

मिली जानकारी के मुताबिक छात्र का नाम अनुराग श्रीवास (14) है। मृत छात्र के पिता का नाम रामचंद्र श्रीवास है। छात्र गुरुवार शाम को अचानक लापता हो गया था। परिवार के लोग रातभर खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।

छात्र के पिता रामचंद्र श्रीवास ने बताया कि वह टॉयलेट जाने के नाम से घर से निकला था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की। रात में ही मानिकपुर चौकी में इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस भी रातभर बच्चे को खोजती रही, लेकिन नहीं मिला।

परिजनों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि अनुराग नाले के किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका है। इसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। छात्र की मौत कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई है समझ से परे है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि राहगीरों ने पेड़ पर छात्र की लाश देखकर सूचना दी थी। हमारी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।​ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस शराब और दोस्तों के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले को लेकर खुलासा करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!