रायपुरछत्तीसगढ

हनुमान मंदिर को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कर रहे विरोध प्रदर्शन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में एक बार फिर मंदिर हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। स्थानीय रहवासी एकजुट होकर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके है। लोगों का कहना है कि हम चंदा इकठ्ठा करके मंदिर बनवाएंगे।

बता दें कि, पूरा मामला राजधानी रायपुर के लाखे नगर का है। स्थानीय लोगों ने निगम अमले पर लाखे नगर चौक स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि, निगम अमले द्वारा देर रात मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान हनुमान जी की प्रतिमा भी खंडित हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे है और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!