भिलाईछत्तीसगढ

बिलासपुर एवं राजनांदगांव से तेलुगु समाजों के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सा

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- तेलुगु जनशक्ति शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठन भिलाई द्वारा तेलुगु एकता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बीते 17 अप्रैल को अय्यप्पा मंदिर सेक्टर-2 भिलाई के सभागार में किया गया।

जिसमें भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं राजनांदगांव से तेलुगु समाजों के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए साथ ही भिलाई के तेलुगु भाषी विभिन्ना जाति के समाजों के अध्यक्षों व सचिव व प्रतिनिधि मंडल सदस्यों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

भिलाई में इस प्रकार का अनोखा कार्यक्रम है जो कि सभी तेलुगू भाषी समाजों को एक मंच पर लाने का प्रयास तेलुगु जन शक्ति संगठन के अध्यक्ष वी अप्पलस्वामी एवं सचिव डी मोहन राव एवं कोषा अध्यक्ष श्रीनिवास तथा संगठन के प्रतिनिधि मंडल सदस्यों का सामूहिक प्रयास से यह संभव हो पाया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी रविशंकर (आईपीएस अधिकारी) एवं विशेष अतिथि वी प्रभा राव (अधीक्षक महिला थाना भिलाई), आंध्र महिला समाज पेरी पदमा, टी सूर्या राव संपादक नई दुनिया, स्वामी जी समाजसेवी रायपुर, पीवी राव अध्यक्ष आंध्रा साहित्य समिति बालाजी मंदिर सेक्टर-5 भिलाई, बी सुधीर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पदमाशाली समाज एवं एस भोगेश्वर राव समाजसेवी भिलाई के विशेष आतिथ्य में संपन्ना हुआ।

इस कार्यक्रम में भिलाई के पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों के साथ भिलाई के समाज सेवकों का भी सम्मान किया गया। साथ ही भिलाई के तेलुगु भाषी 10वीं एवं 12वीं मैं टापर आए विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष वी अप्पलस्वामी एवं कार्यक्रम का संचालन सुरेखा मदनाल वीसी शेखर एवं एल कालिदास द्वारा किया गया।

इस संगठन में संरक्षक पद पर डी काम राजू, नीलम चिन्नाा केशवलू, शिक्षाविद बी गणपत राव, वाई राजेंद्र राव सर पूर्व शिक्षा अधिकारी नगर निगम भिलाई, लक्ष्‌मीपति राजू ,भिलाई नगर निगम पार्षद सेक्टर-7 एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी साथ ही श्यामसुंदर राव पार्षद खुर्सीपार, जे श्रीनिवास राव नगर निगम भिलाई पूर्व पार्षद सेक्टर-2 उपरोक्त संरक्षकों द्वारा यह संगठन सुशोभित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!