मनोरंजन

फिल्म का ट्रेलर आज हुआ रिलीज,जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह एक बार फिर कॉमेडी से फैंस को जा रहे खिलखिलाने

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-बॉलीवुड में रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका हर एक किरदार दर्शकों के दिलों दिमाग में छाप छोड़ जाता है। वह अपनी हर फिल्म में अलग और जबरदस्त लुक के लिए जाने जाते हैं। फिल्म बैंड बाजा बारात से एक नॉर्मल से लड़के की छवि में दिखने वाले रणवीर सिंह ने समय के साथ एक से बढ़कर एक दमदार किरदार निभाए हैं।

बाजीराव मस्तानी से लेकर पद्मावत और रामलीला तक हर फिल्म में उनका धाकड़ लुक देखने को मिला है। रणवीर 83 के बाद अब फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह एक बार फिर कॉमेडी से फैंस को गुदगुदाने जा रहे हैं। फिल्म रणवीर सिंह के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आएंगी।

यह होगी फिल्म की कहानी

13 मई को रिलीज होने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार का नया पोस्टर रिलीज हुआ था। पोस्टर में रणवीर अपनी बाहों में एक बच्‍चा लिए हुए हैं। हालांकि, फोटो में बच्चे की शक्ल नजर नहीं आ रही है। फिल्म की कहानी एक सोशल कॉमेडी होगी। जयेशभाई जोरदार गुदगुदाने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देगी। फिल्म में रणवीर का किरदार काफी हद तक महान कॉमेडियन चार्ली चैप्लिन से मिलता-जुलता होगा। वहीं रणवीर एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!