कोरबाछत्तीसगढ

पानी के लिए नाराज बस्तीवासी महिलाओं व बच्चों के साथ नारेबाजी की, फिर नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- कटघोरा में पेयजल की किल्लत होने पर नाराज बस्तीवासी महिलाओं व बच्चों के साथ पहले नगर पालिका अध्यक्ष के सामने नारेबाजी की, फिर नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर सड़क पर बैठ गए। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ने लगी है और कई स्थान पर पानी की समस्या सामने आने लगी है। टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराए जाने के आश्वासन बाद आंदोलन खत्म किया गया।

पानी की खपत बढ़ने के लोगों को गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, वही कई स्थान पर जलस्त्रोत नीचे चला गया है, इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कटघोरा नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक सात सुराबहार इलाके में पानी की किल्लत बढ़ गई है। चकचकवा पहाड़ के नीचे सुराबहार में निवासरत लोगों की शिकायत है कि उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका ने योजना के अंतर्गत नल कनेक्शन दे रखा है और एक-दो स्थान पर सार्वजनिक नल की व्यवस्था भी है, पर यह सब दिखावा साबित हो रहा है। नलों में पानी नहीं आने से दैनिक जरूरत की पूर्ति नहीं हो पा रही है।

पानी के लिए यहां-वहां के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं और लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं होने पर सुराबहार के निवासियों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। पहले बच्चें, महिलाएं व पुरूष कड़ी धूप में नगर पालिका अध्यक्ष के घर के सामने पहुंचे और नारेबाजी किए और बाद में बिलासपुर रो?ड स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर सड़क में बैठ कर घेराव कर प्रदर्शन किए। आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस भी स्थल पर पहुंच गई और नगर पालिका के कर्मियों के साथ समझाइश देन का प्रयास किया, पर बस्तीवासी पेयजल की किल्लत से निजात दिलाने अड़े रहे। बाद में आश्वस्त किया गया कि टैंकर से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी और इस बीच नल से भी पर्याप्त पानी देने की व्यवस्था की जाएगी। आश्वासन के बाद बस्तीवासी शांत होकर वापस लौटे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!