दुर्गछत्तीसगढ

नागरिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से सबसे अहम कार्य अमृत मिशन का 22 अप्रैल को सीएम भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग शहर में बेहतरीन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से शासन ने बड़े कार्य आरंभ किए हैं। इनमें से चुनिंदा कार्य पूरे हो चुके हैं। जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को करेंगे।

लोकार्पण समारोह गंज मंडी में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने सोमवार को गंज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार, दुर्ग नगर निगम आयुक्त,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नागरिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से सबसे अहम कार्य अमृत मिशन का लोकार्पण है। 150 करोड़ रुपये की लागत से हुए इस कार्य के लोकार्पण से 32 हजार नल कनेक्शन के माध्यम से नागरिकों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल पाएगा। इसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों का निर्माण कार्य भी शामिल है।

सत्रह करोड़ रुपये की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था शिक्षण सुविधा और प्रतियोगी परीक्षाओं को कोचिंग भी देगी।

यहां नवमीं से बारहवीं तक पांच सौ छात्र-छात्राओं की रहवासी सुविधा उपलब्ध है।इसी के साथ ही जिला अस्पताल में सात करोड़ रुपये की लागत से बना सर्जिकल यूनिट भी आरंभ होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!