रायपुरछत्तीसगढ

सट्टा खिलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के थाना देवेन्द्र नगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि क्रिकेट मैच के दौरान थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर – 05 स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा का संचालन किया जा रहा है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही की.

रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिससे पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक संघानी निवासी देवेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया.टीम के सदस्यों द्वारा दीपक संघानी के मोबाईल को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा संचालित करना पाया गया. जिस पर दीपक संघानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 3,63,470/- रूपये, 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटॉप एवं 01 नग पेन ड्राईव जुमला कीमती 4,39,470/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में 179/21 धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!