रायपुरछत्तीसगढ

खड़ी ट्रक एवं उसमें भरा एम एस ब्लेड़ चोरी करने वाले आरोपी को पॉलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- अशोक यादव ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका स्वयं का दस चक्का ट्रक वाहन क्रमांक सी जी 04 जे ई 0864 है जिसे वह स्वयं चलाता है। प्रार्थी दिनांक 19.05.2022 को श्री राम नवीन कुमार एंड संस सिलतरा से करीबन शाम 07ः00 बजे शिवम स्टील कार्पोरेशन सांकरा के लिए एम एस ब्लेड अपने ट्रक में भरकर करीबन रात्रि 08ः00 बजे शिवम स्टील कार्पोरेशन के गेट के पास पहुंचकर ट्रक को खड़ा कर चालान को जमा किया

एवं सिक्योरिटी गार्ड से पूछा कि ट्रक अंदर होगा कि नहीं तो उसने अभी ट्रक अंदर नहीं होगा दिनांक 20 मई को अंदर होगा बोला। जिस पर प्रार्थी अपने ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे ई 0864 एवं उसमें लोड एम एस ब्लेड को शिवम स्टील कार्पोरेशन गेट के पास लाॅक करके अपने घर चला गया कि प्रार्थी दिनांक 20 मई को सुबह 07ः00 बजे शिवम स्टील कारपोरेशन गेट के पास आकर देखा तो उसका ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे ई 0864 नहीं था।

कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 282/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया ट्रक एवं उसमें भरे एम एस ब्लेड चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी थाना प्रभारी धरसींवा शिवेन्द्र सिंह राजपूत एवं चौकी प्रभारी सिलतरा प्रियेश जाॅन को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध मंे प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए कंपनी के बाहर गेट में कार्यरत गार्ड सहित आसपास के अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया गया

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति धनेली तालाब पास ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे ई 0864 में भरे एम एस ब्लेड को सस्ते दाम में बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। गुरप्रीत सिंह से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया

जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी की ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे ई 0864 एवं उसमें भरा एम एस ब्लेड वजनी लगभग 33,720 किलोग्राम जुमला कीमती लगभग 26,000,00/- रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!