रायपुरछत्तीसगढ

खरोरा इलाके में ट्रक चोरी करने वाले 02 आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज धमाका :- थाना खरोरा क्षेत्र से 12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी लेखराज देवांगन ने थाना खरोरा मेें रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्र. 01 खरोरा में रहता है तथा ड्रायवरी का काम करता है।

प्रार्थी 22 जुलाई के शाम 4ः00 बजे हिरमी सीमेंट प्लांट से अपने 12 चक्का बल्कर वाहन क्र. सीजी 07 एन.ए. 4763 मे सीमेंट लोड कराकर उसे खाली करने हेतु छेरीखेडी आर.एम.सी. प्लांट गया था, 23 जुलाई को सीमेंट खाली कर वापस हिरमी जाना था कि रास्ते में खरोरा अपने घर होने से खरोरा आया और बल्कर वाहन क्र. सीजी 07 एन.ए. 4763 को लाॅक करके यादव चिकन मार्केट के सामने रखकर रात्रि अपने घर चला गया।

प्रातः जाकर देखा तो ट्रक बल्कर वाहन नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त ट्रक को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 493/22 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये।

टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी, इसी दौरान घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर खरोरा निवासी आरोपी हरिश सूर्यवंशी को पकड़ कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा एक लड़के के साथ मिलकर ट्रक चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत एक अपचारी बालक को भी पकड़ा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!