रायपुरछत्तीसगढ

पीएम ने विद्यार्थियों से वर्चुअली संवाद कहा-कोई कहता है ऑनलाइन परीक्षा लो कोई कहता है ऑफलाइन परीक्षा लो मैं कहता हूं मन से परीक्षा लो

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को “परीक्षा पे चर्चा 2022” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से वर्चुअली संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा से डरने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोई कहता है ऑनलाइन परीक्षा लो कोई कहता है ऑफलाइन परीक्षा लो मैं कहता हूं मन से परीक्षा लो। प्रधानमंत्री ने सुबह 11 बजे राज्य के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करके उनकी शंकाओं को दूर किया। उन्होंने कहा कि आप परीक्षा को कठिनाई से लेते हैं बल्कि इसको सहजता से लीजिए।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो की प्राचार्य व कार्यक्रम की जिला समन्वयक प्रभा मिंज ने बताया कि “परीक्षा पे चर्चा 2022” कार्यक्रम की 5वीं कड़ी का लाइव प्रसारण तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से राष्ट्रीय दूरदर्शन चैनल पर सुबह 11 बजे किया गया है। इसमें शहर के तमाम स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।

बच्चों ने कहा- बढ़ाया मनोबल

कृष्णा पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं की छात्रा वैभवी बेहर ने कहा कि आज 1 अप्रैल 2022 को मुझे तथा मेरे सहपाठियों को परीक्षा पे चर्चा के 5वें एडीशन का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इसके माध्यम से हमने इस कठिन दौर के लिए आत्म विश्वास तथा मनोबल प्राप्त हुआ। माननीय प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी ने बड़े सरलता से साथ हमारी उलक्षन तथा तनाव को समझा और उनका समाधान किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!