
सुसारी,न्यूज़ धमाका :-धार जिले के निसरपुर के समीप नर्मदां किनारे तीर्थ कोटेश्वर में शुक्रवार को भुतड़ी अमावास्या पर्व के अवसर पर नर्मदां में डुबकी लगाने के लिए जनसैलाब नजर आया। कोरोना काल के दो साल के बाद इस बार भुतड़ी अमावस्या पर कोटेश्वर तीर्थ पर तीन राज्य मध्यप्रदेश, गुजरात,महाराष्ट्र के 8 जिलों के लोग तीर्थ पर स्नान करने के लिए पहुंचे। दोपहर एक बजे तक 20 हजार लोगों ने नर्मदे हर के जयघोष के साथ मां नर्मदा में डुबकी लगा ली थी।



