
उमरिया,न्यूज़ धमाका :-हालांकि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन घर की कोई सामग्री सुरक्षित नहीं बची। बताया गया है कि आप घर के चूल्हे से भड़की और धीरे-धीरे उसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर में लगी आग ने एक ग्रामीण की पूरी संपत्ति को नष्ट कर डाला। यह घटना मानपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम हरदुआ में हुई। इस घटना में विष्णु दयाल यादव का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। यह घटना दोपहर में उस समय हुई जब घर के लोग घर पर ही मौजूद थे।



