उत्तरप्रदेश

मुजफ्फरपुर, न्यूज़ धमाका /// डीआरआइ और कस्टम की विशेष टीम ने गायघाट मैठी टोल प्लाजा के पास एक कार के इंजन में बने तहखाना से 35 सोने के बिस्किट बरामद किए हैैं

बाजार में इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

असम नंबर की एक कार नजर आई, जिसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के इंजन के पास बने गुप्त तहखाने से 35 पीस सोने की बिस्किट बरामद किए गए। बरामद सोने की बिस्किटों में कई पर विदेशी मार्क भी हैं। बरामद सोने की बिस्किटों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.86 करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान डीआरआई के सामने गिरोह में शामिल के कई लोगों के नाम और पता बताए हैं। जिसके बाद जांच टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में डीआरआई और कस्टम विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 3 करोड़ के सोने के बिस्किट संग तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सोने के बिस्किट तस्करों ने कार के इंजन में तहखाना बनाकर छिपा रखा था। घटना के संबंध में डीआरआई निदेशक ने बताया की सूचना मिली थी कि एक कार में सवार कुछ तस्कर म्यांमार से तस्करी किए गए सोने की बिस्किटों की खेप मुजफ्फरपुर के रास्ते बनारस ले जा रहे हैं। जिसके बाद टीम गठित कर मैठी टोल प्लाजा से हाईवे पर चौकसी बढ़ा दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!