कोंडागांवछत्तीसगढ

मडानार में नारियल फोड में हेमवती व नारियल छीलने में लखमनी रामदई ने मारी बाजी

शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार में विश्व बालिका शिक्षा दिवस पर
सक्षम बिटिया कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसमें मनोज बंजारे बेनूर थाना प्रभारी एवं टीआर सेन एसआई ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

रखी गयी रोचक स्पर्धायें – माता उन्मुखीकरण एवं अंगना में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिकाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, माताओं का नारियल छीलने, नारियल फोड़ , कुर्सी दौड़ मटका फोड़ बच्चों का फुगड़ी रस्सी कूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। नारियल छीलने मे लखमणि रामदई, नारियल फोड़ने मे हेमवती ठाकुर, सुनीता नाग खिलेंद्र , नितेश, कुर्सी दौड़ में जानकी ठाकुर ,अनीता ठाकुर ,मटका फोड़ मे अनीता ठाकुर, के जीत हासिल करने पर ग्राम के उपसरपंच यमन द्वारा परितोष प्रदान किया गया। प्रधानाध्यापक पीएल नाग द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं श्रीमती आरती बेर रंजीता तिग्गा ललिता समरथ शिवचरण जलन पटेल हरिराम स्वादीप नेताम श्रीमती नमिता पाणिग्रही शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम व्यवस्था किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!