रायपुरछत्तीसगढ

मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता में पीड़िता का नाम उजागर नहीं किया उनके खिलाफ भाजपा ने झूठी शिकायत की :- कांग्रेस

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा तथाकथित रूप से ब्रम्हानंद नेताम मामले में पीड़िता का नाम उजागर करने में जांच के लिये राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा कांकेर पुलिस अधीक्षक को भेजी गयी नोटिस बेहद ही दुर्भाग्यजनक है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय बाल आयोग को पॉक्सो एक्ट के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम पर संज्ञान लेना चाहिए।जिसे भाजपा ने उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता में पीड़िता का नाम नहीं लिया है बल्कि प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से पीड़िता की पहचान छुपाने की गुजारिश भी किए हैं।

भाजपा ने मोहन मरकाम के खिलाफ झूठी शिकायत कर रेप गैंगरेप पॉक्सो एक्ट और देह व्यापार में धकेलने के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम के मामले में भानूप्रतापपुर की जनता का ध्यान भटकाने का षड्यंत्र किया है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोपी ब्रह्मानंद नेताम के मामले को सार्वजनिक कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाये है। क्योंकि 2019 में जब भाजपा की सरकार थी।

रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तो पीड़िता की आवाज को दबाया गया कुचला गया उसके साथ अन्याय किया गया और आरोपी को बचाया गया है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक भाजपा नेता पर 15 साल की मासूम के साथ सामूहिक अनाचार का आरोप है उसके ऊपर मासूम को जबरिया देह व्यापार में धकेलने का अपराध दर्ज है पास्कों एक्ट में मुकदमा दर्ज है। वह खुलेआम घूम रहा है भाजपा उसे अपना प्रत्याशी बनाई है उनके ऊपर बाल संरक्षण संरक्षण आयोग को नोटिस देना चाहिये। इस पर आयोग ने अभी तक कोई कार्यवाही नही किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!