छत्तीसगढरायपुर

रायपुर पश्चिम विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक विकास उपाध्याय ने किया भूमि पूजन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने जनता की समस्याओं का करवाया त्वरित निराकरण रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय अपने जनप्रतिनिधि होने का कर्तव्य निभाने हेतु अपने क्षेत्र में लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा कर रहे है,यात्रा का उद्देश्य पश्चिम विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाना है,

विधायक विकास उपाध्याय द्वारा चलाए जा रहे सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा को जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से पश्चिम विधानसभा की जनता बड़े ही आसानी से अपने विधायक से मिलकर उनको होने वाली समस्याओं का समाधान करवा रही है जनता की मांगों के अनुरूप विधायक विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

आज विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 टाटीबंध ढांचा, पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 डागा ए.सी. से डूमर तालाब पहुंच मार्ग और माधव राव सपरे वार्ड 69 अग्रोहा में नाली निर्माण सीसी रोड निर्माण और रोड डामरीकरण के कार्यों का भूमि पूजन किया विधायक विकास उपाध्याय ने भूमि पूजन अपनी उपस्थिति के वार्ड के वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं के कर कमलों से करवाया विधानसभा के नागरिको ने अपनी माँगो के अनुरूप हो रहे विकास कार्यो को लेकर अपने विधायक विकास उपाध्याय का सहृदय आभार व्यक्त किया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!