रायपुरछत्तीसगढ

आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिला पाया तो मैं राजनीति छोड़ लूंगा:- मंत्री कवासी लखमा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस बीच इस मामले में कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री लखमा ने कहा कि आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिला पाया तो अपने आपको राजनीति से अलग कर लूंगा.

उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए राष्ट्रपति, राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.अगर उस समय तक सफलता नहीं मिली तो अपने आपको राजनीति से अलग कर लूंगा.

अपने सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा, वे लोग नारेबाजी नहीं कर रहे थे सुना रहे थे. आदिवासियों का अधिकार है. वो मुझे नहीं बोलेंगे तो पाकिस्तान जाकर तो नहीं बोलेंगे. उन लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है, उनमें बीजेपी का सरपंच भी था. बीजेपी के लोग तो ऐसे ही करते हैं, फुट करो और राज करो.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!