बलौदाबाजार न्यूज़ – मौत का कोई ठिकाना नहीं है, वह कभी भी कहीं भी आ सकती है. एक ऐसा ही मामला बलौदाबाजार से सामने आया है. यहां इनोवा कार में सवार व्यक्ति ढाबा के पास लघुशंका करने के लिए कार से उतरा था. इस दौरान अंधेरे में वह ट्रांसफार्मर को नहीं देख पाया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, सिमगा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर करेंट की चपेट में आने से मुंगेली पड़ाव चौक निवासी रामकिशोर सिंह (40 वर्ष) की मौत हो गई. मृतक अपने साथी राजकिशोर सिंह, गोलू यादव, संतोष सप्रे, रेखराम के साथ इनोवा कार क्रमांक सीजी 28 एमएम 9528 में सवार होकर मुंगेली से महासमुंद काम के लिए गया था. काम निपटाकर सभी वापस लौट रहे थे. तभी लिमतरा के गुलाब ढाबा खाना खाने के लिए सभी रुके. खाना खाने के बाद रामकिशोर सिंह पास में ही यूरिन करने गए. वहां अंधेरे की वजह से वह ट्रांसफार्मर को नहीं देख पाए और करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
July 7, 2026
पुराने पुल पर आवाजाही प्रतिबंधित सिमगा के पास शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर एसडीएम ने जारी किया आदेश
June 4, 2026
04 जून 2026 // गिरफ्तारी नहीं की चाकूबाजी के आरोपियों पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय लगाई न्याय की गुहार
October 7, 2025
बलौदा बाजार: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी का मामला
October 7, 2025
बलौदा बाजार: एग्री स्टेक पंजीयन की तारीख बढ़ी, किसान 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
October 6, 2025
बलौदा बाजार स्कूल परिसर में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप
September 15, 2025
भाटापारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान में शिक्षक सम्मान समारोह, अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा
September 15, 2025
साइबर अपराध और एनडीपीएस मामलों की जांच पर पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण
September 10, 2025
बलौदाबाजार में सनसनी: घर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश, पुलिस जांच में जुटी
September 8, 2025
बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात: भतीजे ने चाचा की हत्या कर नदी किनारे दफनाया शव
September 8, 2025