कोरबाछत्तीसगढ

गर्लफ्रेंड से चैटिंग करवाई, घर आया तो कर दिए शरीर के 20 टुकड़े; वसीम अंसारी हत्याकांड में हुए कई खुलासे

 कोरबा न्यूज़ – छत्तीसगढ़ में हनी ट्रैप में फंसाकर झारखंड के युवक मोहम्मद वसीम अंसारी के 20 टुकड़े कर ठिकाने लगाने के मामले का पुलिस ने राजफाश किया है। वारदात को दो जुलाई को अंजाम दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक राजा खान व उसके साथ लिव-इन में रहने वाली किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि राजा खान ने ही वसीम को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची थी।

किशोरी की मदद से जाल में फंसाया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी से कहकर इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए वसीम को अपने जाल में फंसाया, फिर अपने घर पर बुलाकर बकरा काटने वाले धारदार हथियार से उसके 20 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने इन टुकड़ों को बोरी व पिट्ठू बैग में भर कर ठिकाने लगा दिया।

बाकी के अंगों की तलाश

पुलिस ने आरोपित राजा के पास से नकद राशि, मोबाइल व वसीम की सोने की चेन बरामद की है। बाकी के अंग आरोपित की निशानदेही पर बरामद किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!