बलौदाबाजारछत्तीसगढ

शराब दुकान के सुपरवाइजर गिरफ्तार,पुलिस जाँच में जुटी है…

बलौदाबाजार.न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते शराब दुकान के सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गबन के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. आडिट प्रक्रिया के दौरान राशि गबन का खुलासा हुआ था. आरोपी ने शासकीय देशी मदिरा दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करते हुए 5,52,120 का गबन किया था.

जिसकी शिकायत मिली थी. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी को दबोचा है. आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र कुमार घृतलहरे पिता मन्नू लाल घृतलहरे उम्र 29 साल साकिन गदहीडीह चौकी लवन बताया। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अपराध पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!