बालोदछत्तीसगढ

जिला कोर्ट के बाहर भारी फोर्स तैनात:- 3 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहा जेल भरो आन्दोलन,सर्व आदिवासी समाज

बालोद,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सर्व आदिवासी समाज अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से जामड़ी पाटेश्वर धाम के प्रमुख बाबा बालक नाथ की गिरफ्तारी, सिलगेर गोली कांड और हसदेव अभयारण्य में पेड़ों की कटाई ये तीन मुद्दे हैं।

दरअसल कुछ दिन पहले हुए तुएगोंदी के ग्रामीणों और जामड़ी पाटेश्वर धाम के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आदिवासी समाज बाबा बालक नाथ की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। यही वजह है कि आज बड़े स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है।

वहीं सर्व आदिवासी समाज के जेल भरो आंदोलन को लेकर अन्य जिले से भी पुलिस फोर्स पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बैरिकेड्स के साथ तार और 12 फिट के टिन सेड भी लगाए गए हैं। जिला मुख्यालय पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया है।

जेल भरो आंदोलन के लिए सरदार पटेल मैदान में अस्थाई जेल बनाया गया है। एडिशनल एसपी ने कहा कि सुरक्षा के इंतजाम हो गए हैं, सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी। सर्व आदिवासी समाज अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर जेल भरो आन्दोलन कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!