छतीसगढ़बालोद

बालोद में RTO उड़न दस्ता की अवैध वसूली का खेल बेनकाब, कागजात पूरे होने पर भी चालकों से वसूले जा रहे पैसे

ट्रक चालक और RTO उड़न दस्ता अधिकारी

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर आरटीओ उड़न दस्ता की अवैध वसूली का मामला फिर सुर्खियों में है। ग्राम जगतरा टोल के पास वाहनों की चेकिंग के नाम पर ट्रक, हाइवा, ट्रेलर और पिकअप चालकों से पैसे वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

मंगलवार को सामने आई घटना में रायपुर से खाली ट्रक लेकर कोण्डागांव जा रहे एक चालक का आरोप है कि आरटीओ टीम ने उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और 1200 रुपये की मांग की। चालक विवेक मरकाम का कहना है कि सभी कागजात पूरे होने के बावजूद अक्सर ऐसे ही वसूली की जाती है।

मौके पर मौजूद गवाहों के अनुसार, आरटीओ की सरकारी गाड़ी में एक अधिकारी वर्दी में था, जबकि दो लोग सादे कपड़ों में ट्रकों के पास जाकर पैसे ले रहे थे। जब टीम के प्रभारी धनेश्वर प्रसाद साहू से पूछा गया तो उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा—“ज्यादा है तो आकर बैठ जाइए, खुद देख लीजिए।”

सूत्रों के मुताबिक, इस मार्ग पर रोजाना 500 से अधिक वाहनों से वसूली होती है, जिससे प्रतिदिन 30 से 40 हजार रुपये तक की अवैध कमाई होती है। रायपुर से जगदलपुर जाने वाला यह मार्ग मुख्य ट्रांजिट रूट होने के कारण उड़न दस्ता टीम के लिए ‘कमाई का हॉटस्पॉट’ बन गया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!