दिल्ली

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आंधी-तूफान से 8 डिग्री तक लुढ़का पारा

13 जून 2026 //

दिल्ली न्यूज़ धमाका – दिल्ली-NCR में शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण सुहावना हो गया। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम तेजी से बदलता दिखा। कई जगहों पर दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रही, जिससे उमस और गर्मी दोनों कम हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मध्य पाकिस्तान व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बने मौसमीय दबाव के कारण यह स्थिति बनी है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे कुछ इलाकों में अस्थायी परेशानी भी हो सकती है। वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में मामूली गिरावट और मौसम में ठंडक बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा सक्रिय मौसमी प्रणाली का असर कमजोर पड़ने लगेगा। IMD ने अनुमान जताया है कि 16 से 18 जून के बीच राजधानी में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है, हालांकि 14 और 16 जून को दोपहर और शाम के समय कहीं-कहीं आंधी-तूफान की स्थिति बनने की संभावना भी बनी हुई है।

बारिश और तेज हवाओं ने दी लोगों को गर्मी से राहत

दिल्ली के अधिकांश इलाकों में गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद आए आंधी-तूफान और बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। इसके असर से दिन और रात दोनों के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक नीचे दर्ज किया गया, जिससे मौसम काफी सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति शनिवार को भी बनी रह सकती है, जिसके चलते ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!