दिल्लीदेश

19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या

दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार बीती रात एक 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10.40 बजे लड़के के सीने में गोली मारी गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम सोहेल है। सोहेल पिछले छह साल से श्रीराम कालोनी में अपने चाचा के साथ रह रहा था।

वह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था। सोहेल के चचेरे भाई मुबारक अंसारी ने कहा, ‘सोहेल मेरी मौसी का बेटा है। वह यहां (श्रीराम कालोनी) हमारे साथ रहता था। मुझे अपने दोस्त से घटना के बारे में पता चला। जब मैं पहुंचा तो वो जमीन पर गिरा था।’ अंसारी ने आगे जानकारी देते हुए कहा, ‘मुझे बताया गया कि कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी और भाग गए।

अंसारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोहेल को अस्पताल ले गई है। हम चाहते हैं कि पुलिस जल्द ही हत्यारे की पहचान करे। सोहेल की किसी दुश्मनी को लेकर जब मुबारक अंसारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसका (सोहेल) कोई दुश्मन नहीं था। वह काम पर जाता थे और सीधे घर आता थे। पिछले छह साल से हमारे साथ वह रह रहे थे। हमने आज तक किसी के साथ उनकी लड़ाई के बारे में नहीं सुना।’

इस घटना पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। जांच करने पर उसके सीने पर गोली लगने का निशान पाया गया। सोहेल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने जानकारी दी है कि फारेंसिक व क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आइपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!