दिल्लीदेश

दिल्ली में भी दंगाइयों पर बुलडोजर चला,राहुल गाँधी ने कहा:-नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो

जहांगीरपुरी,न्यूज़ धमाका :-यूपी और एमपी की तर्ज पर दिल्ली में भी दंगाइयों पर बुलडोजर चला है।हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव करने वाले आरोपितों की ओर से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। एनडीएमसी (उत्तर दिल्ली नगर निगम) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और भारी सुरक्षाबल की मौजदगी में करीब 9 बुलडोजर मौके पर है। अब तक लोगों की ओर से कोई विरोध देखने को नहीं मिला है।

अवैध निर्माण तोड़ने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों को भी लगाया गया है। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में भी बुलडोजर की कार्रवाई का विरोध किया है। ओवैसी की नजर यह गरीबों के खिलाफ केंद्र सरकार का ऐलान-ए-जंग है। इससे पहले एक बड़ा फैसले लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच आरोपियों पर रासुका लगाने का आदेश दिया है।

राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया और लिखा- नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो। राहुल ने यह ट्वीट देश में बिजली संकट की आशंका के संबंध में किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आदेश गुप्ता ने अपने पत्र में महापौर को कहा है कि 16 अप्रैल को निकाली गई शोभायात्रा पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया था। इन्हें स्थानीय आम आदमी पार्टी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया हुआ है।

इन अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चिह्नित कर उस पर बुलडोजर चलाया जाए। वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि वहां पर असमाजिक तत्वों ने कबाड़ के जरिये सड़क और सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहांगीरपुरी इलाके को अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त कराया जाए। महापौर ने बताया कि हमारे जोनल अधिकारियों ने मंगलवार को भी उस इलाके को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए पुलिस फोर्स मांगी थी, लेकिन पुलिस न मिल पाने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। अब हम बुधवार को फिर कार्रवाई करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!