
13 जून 2026 //
कवर्धा न्यूज़ धमाका – कवर्धा जिले की चिल्फी घाटी में एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। घाटी के नाग मोड़ी के पास ट्रक पर लादकर ले जाई रही मशीन के सड़क पर गिरने से NH-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. जाम की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जबलपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक में फैक्ट्री की भारी-भरकम मशीन ले जाई जा रही थी, तभी चिल्फी घाटी के नाग मोड़ी के पास अचानक मशीन ट्रक से गिरकर बीच सड़क पर आ गई। मशीन गिरने के बाद पिछले 12 घंटे से ज्यादा समय से जाम की स्थिति बनी हुई है।
मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से मशीन हटाने की कवायद शुरू कर दी है, लेकिन भारी मशीन होने के कारण यातायात बहाल करने में समय लग रहा है।
यह पहला मौका नहीं है, जब चिल्फी घाटी में इस तरह की जाम की स्थिति बनी हो. ऐसी स्थिति गाहे-बगाहे बनती रहती है, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासन की ओर से अब तक इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

सड़क पर पलटी भारी मशीन, थम गई वाहनों की रफ्तार
बताया जा रहा है कि परिवहन के दौरान एक भारी मशीन अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
घाटी में घंटों फंसे रहे यात्री
जाम के कारण बसों, ट्रकों और निजी वाहनों में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहे, जिससे यात्रा प्रभावित हुई।
प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मशीन को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

बार-बार जाम से बढ़ रही परेशानी
चिल्फी घाटी में आए दिन जाम की स्थिति बनने से स्थानीय लोगों और यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। संकरी सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां अक्सर यातायात प्रभावित होता है



