दिल्लीदेश

14 दिन मामले 601 थे यह आंकड़ा बढ़कर 4168 हो गया दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस अब फिर बढ़ने लगा

दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- देश के जिन राज्यों में कोरोना महामारी फिर सिर उठाने लगी है, उनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सबसे ऊपर है। यह तथ्य भी चिंता बढ़ाने वाला है कि दिल्ली में 14 दिन पहले कोरोना के सक्रिय मामले 601 थे और अब यह आंकड़ा बढ़कर 4168 हो गया है। इसके साथ ही यह आशंका जोर पकड़ती जा रही है कि क्या दिल्ली में एक फिर लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जाएगी। कुछ लोग कोरोना कर्फ्यू का नाम दे रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना के ताजा आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले है। दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर 1,000 से अधिक नए मरीज सामने आए। 1,011 नए कोरोना केस साथ ही दिल्ली में सकारात्मकता दर अब बढ़कर 6.42 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अच्छी बात यह है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

इससे पहले दिल्ली में रविवार को 1,083 कोविड-19 केस दर्ज किए गए और पॉजिटिविटी रेट 4.48 प्रतिशत पर पहुंच गई। शनिवार को 1,094 मरीज सामने आए थे जो 10 फरवरी के बाद सबसे अधिक थे। शुक्रवार को, दिल्ली में 4.64 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 1,042 मामले दर्ज किए थे। बता दें, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना के कुल 18,75,887 सामने आ चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 26,170 है।

लॉकडाउन की आशंका के बीच यह है सुकून देने वाली खबर

बहरहाल, दिल्ली को लेकर अच्छी खबर यह है कि यहां अस्पताल में भर्ती होने की दर ((कुल सक्रिय मामलों के तीन प्रतिशत से भी कम)) अब तक कम रही है। वर्तमान में 90 मरीजो का राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 3,067 होम आइसोलेशन में भर्ती हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!