छतीसगढ़बालोद

Free Fire खेलने के दौरान विवाद, 14 वर्षीय ने 17 वर्षीय पर चाकू से किया हमला

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मोबाइल गेम Free Fire खेलने के दौरान दो नाबालिगों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के कवर चौकी अंतर्गत पेरपार गांव की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने लोग खाना खाने के बाद गेम खेल रहे थे। इस दौरान 14 वर्षीय लड़के के हंसने पर 17 वर्षीय नाबालिग ने कारण पूछा, जिस पर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर 14 वर्षीय ने चाकू से वार कर दिया।

हमले में 17 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत रायपुर के संकरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सम्प्रेषण गृह, दुर्ग भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को मोबाइल गेम्स से दूर रखें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!