छतीसगढ़बालोद

बालोद: डिप्रेशन से जूझ रहे ASI ने थाने में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना परिसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पदस्थ ASI हीरामन मंडावी ने पुलिस स्टाफ बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, मंडावी लंबे समय से डिप्रेशन से पीड़ित थे। शनिवार को उन्होंने बैरक में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

पिता की मौत से सदमे में बेटे ने भी खाया ज़हर
11 अगस्त को फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाबेड़ा में एक और दुखद घटना हुई थी। खेत में पिता के फांसी लगाने से आहत बेटे ने कीटनाशक खा लिया। पोस्टमार्टम के दौरान बेटे के जहर खाने का खुलासा हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नाबालिग युवती ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या
वहीं जशपुर जिले के कोतबा में एक आदिवासी नाबालिग युवती पुनम सिदार ने भी फोरेट कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। परिजन इलाज के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों में शोक की लहर
रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व हुई इन घटनाओं ने परिवारों और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!