रायपुरछत्तीसगढ

बीरगांव में नंदलाल देवांगन का महापौर बनाना लगभग तय

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीरगांव में नंदलाल देवांगन का महापौर बनना लगभग तय है. नंदलाल देवांगन विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेहद करीबी भी माने जाते हैं. नंदलाल देवांगन वार्ड 25 से जीतकर आए हैं. वे बीरगांव से तीसरी बार पार्षद चुने गए हैं. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस यहां देवांगन को महापौर बनाकर पिछड़ा वर्ग के मतों के ध्रुवीकरण के प्रति आश्वस्त हो जाना चाहती है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं, बीरगांव में OBC वर्ग का महापौर बनाया जाएगा. पार्टी सूत्रों के मुताबिक वार्ड 9 से जीतीं भारती नंदू चंद्राकर, वार्ड 7 से जीते कृपाराम निषाद और वार्ड 35 के संतोष कुमार साहू भी महापौर पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं. इनको कुछ पार्षदों का समर्थन भी हासिल है. अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को ही लेना है. महापौर पद के लिए चल रही माथापच्ची पर फिलहाल पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!