पेंड्राछत्तीसगढ

बैंक के शाखा प्रबंधक की प्रताड़ना से तंग आकर चपरासी ने घर में लगा ली फांसी , मिला सुसाइड नोट

पेंड्रा न्यूज़ धमाका /// सहकारी केंद्रीय बैंक पेंड्रा के चपरासी बसंत कुमार यादव ने अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दी है, उन्होंने अपने घर में ही फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार शाम को वे सामान्य तरीके से रात में खाना खाकर सोए थे। रविवार तड़के सुबह 4 बजे के आसपास उनकी नींद खुली तो देखा पति बिस्तर पर नहीं है।

पति को तलाशते हुए जब वह बाथरूम में पहुंची तो देखा बाथरूम की ग्रिल में नाइलोन की रस्सी से फंदा बनाकर बसंत कुमार यादव ने फांसी लगा ली थी। पत्नी ने तुरंत इसकी जानकारी मकान मालिक को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से दो सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बैंक शाखा के प्रबंधक विनय साहू द्वारा उन्हें परेशान करने और धमकी देने से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी गई है।

पुलिस ने दोनों सुसाइड नोट को जप्त कर लिया है और मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है। लेकिन अभी तक बैंक के मैनेजर के ऊपर कोई कार्रवाई ना होने की वज़ह से परिजनों और परिचितों का गुस्सा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

मृतक के पोस्टमार्टम के बाद परिजन बसंत का शव लेकर रतनपुर थाने पहुंच गए और आरोपी मैनेजर की गिरफ्तारी की मांग कर धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। जिसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए वापस लौट गए ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!