छतीसगढ़पेंड्रा

09 जून 2026 //  दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, 10 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज रेत भंडारण के विवाद पर मचा बवाल

पेंड्रा न्यूज़ धमाका – पेंड्रा के दुर्गा चौक पर देर रात रेत भंडारण के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

 छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के दुर्गा चौक पर देर रात रेत भंडारण के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, एसडीओपी राजेश देवांगन, एसडीओपी श्याम सिदार और पेंड्रा थाना प्रभारी आर.एस. सेंगर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस विवाद की जड़ कोलबिरा गांव में रेत भंडारण को लेकर चल रहा एक पुराना मामला बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर पहले भी कई बार तनातनी हो चुकी थी, जिसने देर रात दुर्गा चौक पर हिंसक रूप ले लिया।

जांच में उत्तर प्रदेश के लोगों के जुड़े तार

जिले की रेत खदानों के आवंटन और अवैध भंडारण के इस खेल में उत्तर प्रदेश के लोगों के तार भी जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि पेंड्रा जिले में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण को लेकर पहले भी कई हिंसक झड़पें और विवाद होते रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बना रहता है।।

 थाना प्रभारी रणछोड़ सिंह सेंगर ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच-पांच नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!