छतीसगढ़पेंड्रामरवाही

06 जून 2026 // गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के निमधा पहुंचे CM साय, पेड़ के नीचे लगाई जनचौपाल, नर्सिंग कॉलेज समेत दी 4 बड़ी सौगात सुशासन तिहार 2026

गौरेला न्यूज़ धमाका – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम निमधा में उतरा. यहां मुख्यमंत्री साय ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को नर्सिंग कॉलेज समेत 4 बड़ी सौगातें दी

जनचौपाल में आम जनता और हितग्राहियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं भी सुनी. इस दौरान ‘बिहान’ स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लखपति दीदी बनने की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं. राशन, पेंशन, आवास, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सीएम ने सीधे लोगों से सवाल किए और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया.

सुशासन तिहर में CM साय की महत्वपूर्ण घोषणाएं 

नर्सिंग कॉलेज : क्षेत्र की युवतियों और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक नए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी.

मिनी स्टेडियम : युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए गाँव में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा.

आधुनिक मंगल भवन : समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से लाभ देने के लिए एक बड़ा और आधुनिक मंगल भवन बनाया जाएगा.

बिजली समस्या का समाधान : क्षेत्र में बिजली कटौती या कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए ठोस और स्थायी व्यवस्था की जाएगी.

अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश

जनचौपाल में कई ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं रखीं. मौके  पर कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने कई आवेदनों के तत्काल निराकरण और घोषणाओं पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए.

/

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!