रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मासूम को ‘मां’ बनाया , महीनो बाद शारीरिक बदलावों ने खोला राज

रायपुर न्यूज़ धमाका /// इंस्टग्राम वाले दोस्त ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह 13 साल की नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। ये मामला दिसंबर की है। वारदात के बाद बच्ची ने घरवालों से कुछ नहीं कहा। मगर उसकी तबीयत बिगड़ने से इस बात का खुलासा हुआ। की बच्ची गर्भवती हो गई है। परिजनों के पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि उसका इंस्टग्राम वाले दोस्त से मिलने गई थी। परिजनों ने इस मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है।

दोनों तेलीबांधा इलाके के रहने वो हैं। आरोपी की उम्र 25 साल है। बच्ची के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरोपी ने पहले उसे फॉलो किया। फिर उसके तस्वीरों पर तारीफों वाले कमेंट कर उसे इंप्रेस किया। दोनों के बीच बातें होने लगीं और युवक ने प्यार मोहब्बत की बातों में बच्ची को फंसा लिया। मिलने बुलाया। फिर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने बताया कि युवक ने बच्ची को पहले मिलने के बुलाया था। बच्ची भी तैयार होकर मिलने के लिए घर से निकली। फिर युवक ने बच्ची को अपने घर ले जा उसके साथ संबंध बनाए। घटना के बाद बच्ची डर गई थी, युवक ने भी उसपर किसी से कुछ न कहने का दबाव बनाया। बच्ची भी चुप ही रही। बच्ची को कुछ दिन पहले अचानक तेज सिर दर्द होने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए जांच के बाद पता चला की वह प्रेग्नेंट है। 13 साल की बच्ची 6 सप्ताह की गर्भवती हो चुकी थी। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ सक्त कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!