रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में कचना हाउसिंग बोर्ड में लगी आग से मासूम की मौत

सीआरपीएफ हवलदार के घर आगजनी की घटना से 13 साल की बच्ची की मौत से खुशियां गम में तब्दील हो गई. कचना हाउसिंग बोर्ड स्थित ब्लॉक नंबर 11 में रहने वाले सीआरपीएफ हवलदार के घर दर्दनाक हादसा तब हुआ, जब परिवार के सदस्य गहरी सोए हुए थे. 

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 11 में चौथे माले पर सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल राकेश सिंह का परिवार रहता था. घटना के वक्त राकेश सिंह ड्यूटी के लिए नया रायपुर सेक्टर 17 गए हुए थे. घर पर उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे. लेकिन उन्हें भी आग लगने का पता तब चला जब बच्ची 70 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, क्योंकि घटना में बच्ची के साथ उसका पूरा बेड भी जलकर खाक हो चुका है. सुबह करीब 5 बजे के आसपास पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लिया.

घटना के बाद खम्हारडीह पुलिस ने घर को सील कर दिया है, अब मामले में फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी.राकेश सिंह का परिवार छठ के आयोजन में व्यस्त था. कल खरना का अनुष्ठान हुआ था, उसके बाद परिवार देर रात सो गया, इसी दौरान तड़के ये बड़ा हादसा हो गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!