रायपुरछत्तीसगढ

आनलाइन नामांकन प्रक्रिया में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  चुनाव चिह्न नहीं दिखा  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) का चुनाव चिह्न और स्टेटस को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जकांछ ने आरोप लगाया है कि आनलाइन नामांकन की प्रक्रिया में उनका चुनाव चिह्न नहीं दिख रहा है। पार्टी को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की श्रेणी में भी नहीं रखा गया है।

इस समय खैरागढ़ उप चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर लिखा है कि खैरागढ़ में कहीं मरवाही पार्ट टू बनाने की योजना तो नहीं बन रही है। इसके बाद मीडिया से चर्चा में अमित ने बताया कि मरवाही उप चुनाव में उनकी और उनकी पत्नी ऋचा की जाति का प्रमाण पत्र रद्द कर चुनाव लड़ने नहीं दिया गया था वैसे ही अब खैरागढ़ में भी प्रशासन उनकी पार्टी के प्रत्याशी को लड़ने देने से रोक रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!