रायपुरछत्तीसगढ

होटल संचालक ने बुलाया विदेशी डांसर्स, विरोध में बजरंग दल के नेता

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- रायपुर में बैली डांसर्स के कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया। होटल सयाजी में इस डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विदेशी लड़कियों को बुलाया गया था। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में विदेशी डांसर्स परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी सहित कई कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया। बवाल इतना बढ़ा कि आयोजकों को इवेंट बंद करवाना पड़ा।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में इस कार्यक्रम के खिलाफ शिकायत की थी। मगर इसके बाद भी होटल वालों ने इवेंट कराया तो दल के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। यहां नारे बाजी करते हुए होटल में घुसने की कोशिश की। होटल वालों को फौरन पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस और बजरंग दल के नेताओं के बीच झूमाझटकी हुई।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद होटल वालों को लिखित में देना पड़ा कि वो इस इवेंट को बंद करवा रहे हैं। बजरंग दल ज़िला संयोजक रवि वाधवानी ने बताया कि ये अश्लील डांस हमारी संस्कृति के खिलाफ है। हमने पहले ही होटल वालों से कहा था कि ये इवेंट यहां न कराएं। इस तरह के अश्लील डांस की आखिर जरूरत ही क्या है। हमसे होटल वालों ने कहा था कि वो कार्यक्रम नहीं करवाएंगे मगर इसके बाद भी इवेंट हुआ, हमने इसे बंद करवा दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!