कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा में 7 साल की बच्ची से चचेरे भाई ने किया रेप,शोर सुन पहुंचे लोग

कवर्धा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में 27 जून को 7 साल की बच्ची से उसके ही 17 साल के भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी चचेरा भाई साथ खेलने का झांसा देकर बच्ची को अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची की मां पहुंच गई और उसने आरोपी को देख लिया।

शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, लेकिन आरोपी भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। देर रात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के कांपा गांव निवासी 7 साल की बच्ची को सोमवार शाम उसी का चचेरा भाई खेलने का झांसा देकर साथ में घर ले गया। बताया जा रहा है कि उस समय आरोपी के घर में कोई नहीं था। काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो उसकी मां ढूंढती हुई आरोपी के घर तक पहुंच गई।

वहां खिड़की से नजर पड़ी तो देखा कि बच्ची से आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। इस पर उसकी मां ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला.

सिटी कोतवाली, कवर्धा
इसके बाद लोग एकत्र हो गए और परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात उसे भी पकड़ लिया।

अगले दिन मंगलवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी एक बार बच्ची से दुष्कर्म कर चुका है। डर के कारण बच्ची ने यह बात किसी से नहीं बताई

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!