कोरबाछत्तीसगढ

आंगन में खेल रहा बालक को सांप ने काटा,तब ग्रामीणों ने फिर सांप को बना लिया बंधक

कोरबा,न्यूज़ धमाका:- ग्राम कनकी में अंधविश्वास से जुड़ी घटना सामने आई है। यहां एक बच्चे को कोबरा सांप ने काट लिया। इससे गुस्साए बालक के पिता ने सांत को तगाड़ी से ढंक कर बंधक बना लिया। ग्रामीण ने सोच रखा था कि उसके बच्चे को कुछ हो गया तो वह सांप से बदला लेगा।

इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले गया। चार दिन के गहन इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ हो गया। तब जाकर ग्रामीण ने सांप को मुक्त किया। बारिश के मौसम में विषैले जीव-जंतु बाहर निकलने लगे हैं। चार दिन पहले कनकी निवासी गंगा राम के घर के आंगन में रखी लकड़ी के पास कोबरा सांप छुपकर बैठा था।

आंगन में खेल रहा उसका बालक जब लकड़ी के पास गया तो सांप ने उसे काट लिया। इससे घर में कोहराम मच गई। बच्चे का इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके पहले गुस्साए घर वालों सांप को मछली मारने के जाल से पकड़ लिया और तगाड़ी में ढंक दिया।

घर में सांप को कैद कर रखे होने की जानकारी सर्प मित्र जितेंद्र सारथी को दी गई। चार दिन बाद तगाड़ी हटाई गई तो सांप में हलचल हो रही थी। इस पर सर्प मित्र जितेंद्र सारथी ने सांप को सुरक्षित स्थान छोड़ा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!