छतीसगढ़कवर्धा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हंगामा, दो पक्ष भिड़े; वीडियो वायरल

भारी पुलिस बल के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में हंगामा

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद विवाद को काबू करने में देर हुई, जिससे समारोह की गरिमा प्रभावित हुई।

मंच पर देशभक्ति, मैदान में हंगामा
जानकारी के अनुसार, मंच पर जहां देशभक्ति का माहौल था, वहीं मैदान में बैठने की जगह को लेकर नौवीं कक्षा के छात्रों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान पुलिस ने एक छात्र को पकड़ा, जिसने बताया कि पुराने विवाद और नशे की लत के चलते उनका व्यवहार असामान्य हो गया था। पुलिस ने सभी के नाबालिग होने के कारण समझाइश देकर छोड़ दिया।

वीडियो हुआ वायरल
हंगामे की पूरी घटना लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है। उनका कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर संयम बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, लेकिन कुछ युवकों की लापरवाही ने जिले की छवि को धूमिल किया है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने कवर्धा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं, तो सामान्य दिनों में सुरक्षा का भरोसा कैसे किया जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन लोगों ने प्रदेश के गृह मंत्री से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!